24.1 C
Varanasi
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंडा थाना अध्यक्ष को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

तेजतर्रार थानाध्यक्ष के रूप में जाने जाते हैं अशोक कुमार गुप्ता



गाजीपुर। करंडा थाना के तेजतर्रार थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान 1 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 के बीच 33 विवेचनाओं के निस्तारण और 157% सफलता दर के लिए दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अपने प्रशस्ति पत्र में थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की निष्ठा, लगन और कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष करंडा पद पर रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया है। पुलिस अधीक्षक ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार कर्त्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए पुलिस पुलिस की छवि को उज्जवल बनाए रखने में योगदान देते रहेंगे। एसओ अशोक कुमार गुप्ता ने हाल ही में आसमुहम्मद हत्याकांड का खुलासा करते हुए महज 12 घंटे में कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। इससे पहले रामपुर माझा थाना में रहते हुए उन्होंने 24 लाख 25 हजार रुपये के साथ दो जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा, लोग बताते हैं कि जिले में जुआ से संबंधित अभी तक सबसे बड़ा खुलासा इनके द्वारा किया गया था। करंडा थाना का पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपराधियों को साफ चेतावनी दी थी, सुधर जाओ या क्षेत्र छोड़ दो। उनके इस कड़े रुख के कारण क्षेत्र में अपराधियों में डर का माहौल बना और थाना क्षेत्र में अपराधों पर कड़ा नियंत्रण स्थापित हुआ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाईक सवार सास- बहू समेत तीन की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सास, बहू...

ख़बरें यह भी