24.1 C
Varanasi
Friday, May 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: भोजन से शरीर को और भजन से आत्मा को मिलती है ताकत: भवानी नंदन यति जी महाराज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा को जागृत करने का पर्व है नवरात्र

गाजीपुर। पवित्र मां काली धाम हरिहरपुर में चैत्र वासांतिक नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को सिद्धपीठ हथियाराम के पीठाधीश्‍वर महामंडलेश्वर स्‍वामी भवानी नंदन यति ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हर धर्म में उपवास का बड़ा महत्‍व है। नवरात्रि के साथ रमजान में भी भोजन को त्याग कर उपवास करना होता है। इसका यही अर्थ है कि कि चाहे कोई भी धर्म हो उपवास का वहां भी महत्व है। भोजन से जहां शरीर को ताकतवर बनाया जाता है वहीं भजन से आत्मा को ताकतवर बनाया जाता है। भोजन संयमित और भजन ज्‍यादा करना चाहिए। संयमित भोजन से शरीर मजबूत होता है और भजन से आत्‍मा मजबूत होती है। उपासना से जहां शरीर विकारों से रहित होता है वही सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। सनातनी लोग नवरात्र के अवसर पर मंदिरों में प्रार्थना करें कि विश्‍व में शांति हो और युद्ध पीड़ितों की ईश्‍वर सहायता करें। स्‍वामी भवानी नंदन यति ने शंकराचार्य प्रकरण पर कहा कि शंकराचार्य और उत्‍तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ के कार्य अलग-अलग हैं। कुंभ में शंकराचार्य को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए था वहीं प्रशासन ने साधु-संतों के साथ जो अभद्रता की वह निंदनीय है। शंकराचार्य और प्रशासन को तालमेल के साथ काम करना चाहिए।
वर्तमान समय के वैश्विक हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि अपने अहं की शांति और अपने ताकत व वर्चस्व को दर्शाने के लिए आज कई देश आपस में युद्ध कर रहे हैं। अगर किन्हीं देशों के मध्य आपसी असहमति और विवाद है तो उसे आपस में ही फैसला करना चाहिए ना कि उसे किसी बड़ी लड़ाई में बदलना चाहिए इससे वहां की पूरी जनता और फिर पूरा विश्व परेशानी में पड़ता है। युद्ध कर रहे देशों की आर्थिक स्थिति तो प्रभावित हो ही रही है और इसका नुकसान पूरे विश्व पर पड़ा है और युद्ध के कारण प्राकृतिक असंतुलन भी बढ़ रहा है, जो किसी भी दशा में उचित नहीं है। उन्‍होने कहा कि विश्‍व में लगी आग को केवल भारत की बूझा सकता है, क्‍योंकि यह देश वसुधैव कुटुंबकम् की बात करता है। प्रदेश में योगी शासन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि योगी जी के कार्यकाल का 9 साल पूरा हो गया। नौ की संख्या अपने आप में पूर्ण है वैसे ही योगीजी का कार्य काल सराहनीय है और योगी जी भी अभी बहुत लंबे समय तक हमारे साथ रहने वाले हैं व इनका कार्यकाल भी बाकी लोगों की अपेक्षा काफी अच्छे से बीत रहा है। इस अवसर पर महामंडलेश्‍वर स्‍वामी ने गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी, काशी क्षेत्र के प्रबुद्ध प्रकोष्‍ठ के क्षेत्र संयोजक विपिन जी सहित उपस्थित पत्रकार बन्धुओं को सम्‍मानित किया। कार्यक्रम सम्पन्न कराने में में शिवानन्द सिंह, मयंक सिंह, शिवम राय, अंकित जी व स्वयं सेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डा. ए.के. राय व कमल किशोर ने किया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई थी पति पत्नी की मौत, डीएम ने दिया 4-4 लाख का चेक

  गाजीपुर। 4 मई को आकाशीय विद्युत से ग्राम ज्ञानपुर तहसील मुहम्मदाबाद के निवासी सुकर राजभर पुत्र रामबचन राजभर...

ख़बरें यह भी