37.7 C
Varanasi
Friday, May 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: हमीद सेतु से गंगा में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो लोग लापता, रेस्क्यू जारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर।  जमानियां सर्किल के सुहवल थाना क्षेत्र स्थित हमीद सेतु से शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 15 फीट लंबी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगा नदी में गिर गई। घटना के लगभग 19 घंटे बाद शनिवार को क्रेन की मदद से ट्रॉली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जो मेदनीपुर गांव के राघवेंद्र सिंह की बताई जा रही है। हालांकि, ट्रैक्टर का इंजन और उस पर सवार दो लोग अभी भी लापता हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, कालूपुर निवासी 40 वर्षीय चालक उपेंद्र यादव और मेदनीपुर निवासी 25 वर्षीय कृष्णा उर्फ टिल्लू आलू लेकर गाजीपुर गए थे और लौटते समय हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने रातभर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शनिवार सुबह वाराणसी से पहुंची SDRF की 14 सदस्यीय टीम ने उपनिरीक्षक ऋषभ गौतम के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घंटों की खोजबीन के बावजूद लापता लोगों का पता नहीं चल सका है। मौके पर प्रशासन और भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि परिजन नदी किनारे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई थी पति पत्नी की मौत, डीएम ने दिया 4-4 लाख का चेक

  गाजीपुर। 4 मई को आकाशीय विद्युत से ग्राम ज्ञानपुर तहसील मुहम्मदाबाद के निवासी सुकर राजभर पुत्र रामबचन राजभर...

ख़बरें यह भी