19.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img

गाजीपुर: राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने वितरित किए लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति पत्र

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े






गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य 18 मार्च से चलकर 26 मार्च, 2026 तक नव निर्माण के नौ वर्ष  संकल्प समृद्धि सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि 09 दिवसीय मेला/प्रदर्शनी  का जनपद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य डा.संगीता बलवंत की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनके साथ जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, मंच संचालक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में वशिष्ठ सिंह यादव, अध्यक्ष, उद्योग मंच, गाजीपुर एवं सदस्य, औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम, गाजीपुर तथा गुड्डू केशरी, अध्यक्ष, जिला व्यापार मण्डल, गाजीपुर की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक श्रम आयुक्त, अभिषेक सिंह द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. संगीता बलवंत द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं श्रमिक हित में संचालित योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त उद्बोधन दिया गया। जिसमें उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रमिकों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखा गया। लाभार्थियों द्वारा सरकार की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, गाजीपुर सुभाष कुमार सरोज, सहायक श्रम आयुक्त, गाजीपुर अभिषेक सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं मनोज कुमार राजपूत, कनिष्ठ सहायक अखिलेश यादव तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला विकास अधिकारी, द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में 01 से 30 अप्रैल...

ख़बरें यह भी