31.1 C
Varanasi
Friday, April 17, 2026
spot_img

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों ने दो भाइयों के घर किया हाथ साफ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरही चट्टी के पास बीती रात बेखौफ चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दो सगे भाइयों कैलाश यादव व रामायण यादव के घरों जो बरही चट्टी के पास स्थित है के घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि परिवार के सदस्य बगल के कमरों में सो रहे थे, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, बरही चट्टी के समीप स्थित कैलाश यादव और उनके भाई रामायण यादव के घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जिस वक्त चोर घर के अंदर कमरों और अलमारियों को खंगाल रहे थे, उस समय परिवार के लोग पास के ही कमरों में गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने इतनी सफाई से चोरी की कि घर में मौजूद किसी भी सदस्य की नींद नहीं खुली। सुबह जब परिजनों की आंख खुली और उन्होंने कमरों का सामान बिखरा हुआ देखा, तो उनके होश उड़ गए। कैलाश और रामायण यादव के घरों से लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी गायब थी। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में इस तरह की घटना से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मौका-मुआयना किया। इस संबंध में मरदह थाना प्रभारी तारावती ने बताया:”चोरी की वारदात की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की सघनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: विकास कार्यों में अनियमितता पर तीन ग्राम सचिव निलंबित

गाजीपुर । विकास कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और सरकारी नियमों की अनदेखी के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी...

ख़बरें यह भी