28.1 C
Varanasi
Friday, April 17, 2026
spot_img

गाजीपुर: नारी शक्ति वंदन कानून से महिलाएं राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक रुप से होंगी मज‍बूत: सपना सिंह

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन कानून से प्रफुल्लित महिलाओं ने आज विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा व सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के प्रति खुले मन से सराहना की। जिला पंचायत हाल मे महिला नेता साधना राय की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को आयोजित सदर विधानसभा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि यह देश की आधी आबादी के सम्मान , अधिकार व सशक्तिकरण के लिए देश की सरकार द्वारा उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार में खेल, शिक्षा, राजनीति, प्रशासनिक सेवाओं सहित सेना की नौकरी मे भी महिलाओं की भागीदारी बढी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को रोजगार,अधिकार और सम्मान सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून सिर्फ राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए नहीं बल्कि यह महिलाओं के नागरिक अधिकार की सुरक्षा, उनके सामाजिक और आर्थिक मजबूती के साथ ही मानसिक रूप से सबल करने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर तथा पं दीनदयाल उपाध्याय की सोच और सपने को साकार करने का काम केन्द्र सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि आज नारी पुरी तरह से सुरक्षित है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व समृद्धि में यह कानून मिल का पत्थर साबित होगा। सम्मेलन में मरदह ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, सैदपुर नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर व मीरा श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में गीत व सोहर गाकर अपना उदबोधन पूरा किया। इसके अलावा सरोज मिश्रा ने सम्मेलन को सम्बोधित किया। आभार धन्यवाद प्रिती गुप्ता ने तथा संचालन महिला नेता किरन सिंह ने किया। इससे पहले पूर्व विधायक सुनीता सिंह के नेतृत्व में कड़ाके की धुप मे सैकडो महिलाओं की विशाल पदयात्रा नगर के आम घाट से निकल कर मिश्र बाजार, महुआबाग अफीम फैक्ट्री के रास्ते सरयु पांडेय पार्क पहुंचीं।पद यात्रा मे शामिल महिलाएं हाथो मे नारी सशक्तिकरण व राष्ट्र समृद्धि के नारे लिखे तख्तियां लेकर गर्मी की परवाह किए बिना पैदल चलते हुए सशक्त नारी, सशक्त भारत का नारा लगाते हुए चल रही थी। पद यात्रा मे शामिल महिलाओं ने सरयु पांडेय पार्क पहुंच कर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मानव दिवार बनाकर नारी शक्ति सम्मान में नारे लगाए। इसके अलावा जिला पंचायत के गलियारे मे बने  दीवार पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने हस्ताक्षर किए। इस सभी अवसरो पर लालसा भारद्वाज,माया सिंह,सरोज मिश्रा,मीनू मौर्या, रंजू शर्मा,कंचन गीरी,बुच्ची बिंद,सुमन बिंद, प्रतिभा शर्मा, करूणा श्रीवास्तव,कौशल्या यादव, रम्भा राय,नीलम सिंह, रोली शर्मा, पूनम राय , गोदावरी राजभर आदि महिलाएं उपस्थित रही।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: विकास कार्यों में अनियमितता पर तीन ग्राम सचिव निलंबित

गाजीपुर । विकास कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और सरकारी नियमों की अनदेखी के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी...

ख़बरें यह भी