39.1 C
Varanasi
Saturday, April 18, 2026
spot_img

गाजीपुर: दोषी नहीं बचेंगे, निर्दोष नहीं फंसेंगे: आशुतोष सिंह आंशू

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया ग्राम सभा में एक दर्दनाक घटना के बाद शोक की लहर है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आंशू ने बताया कि 14 अप्रैल से विशेष कार्यवश बाहर रहने के बावजूद भी परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखा और गांव लौटते ही सीधे शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी सियाराम शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत पुत्री निशा शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना जताई गई। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए स्पष्ट कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हम लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विशेषज्ञों द्वारा गहन अध्ययन किया जा रहा है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कोई दोषी बचेगा नहीं और कोई निर्दोष फंसेगा नहीं। इस स्पष्ट संदेश के साथ न्याय का भरोसा दिलाया गया।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत हुई है सीडीआर लोकेशन के लिए भेजा गया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: विकास कार्यों में अनियमितता पर तीन ग्राम सचिव निलंबित

गाजीपुर । विकास कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और सरकारी नियमों की अनदेखी के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी...

ख़बरें यह भी