41.1 C
Varanasi
Monday, April 20, 2026
spot_img

गाजीपुर: चलती कार पर कूदा घड़रोज, कार क्षतिग्रस्त; सवार दंपति और बच्चा बाल-बाल बचे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। बिरनो फ्लाईओवर के पास वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक अजीबोगरीब हादसा सामने आया, जब अचानक सड़क पर आए एक नीलगाय (घड़रोज) ने चलती कार पर छलांग लगा दी। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार कार से वाराणसी की ओर से गाजीपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बिरनो फ्लाईओवर के पास अचानक सड़क किनारे से दौड़कर आए घड़रोज ने कार के ऊपर छलांग लगा दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद घड़रोज गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क किनारे गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था और मौके पर ही घायल अवस्था में पड़ा रहा।
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गनीमत रही कि कार में सवार दंपति और उनका बच्चा सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर नीलगाय और अन्य जंगली जानवर सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर जिले में आयेंगे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

गाज़ीपुर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का 20 व 21 अप्रैल 2026 को गाजीपुर जनपद में प्रस्तावित दौरा तय...

ख़बरें यह भी