40.1 C
Varanasi
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

गाजीपुर: सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी से बवाल: एसपी को ब्राह्मणो ने सौंपा पत्रक, कार्रवाई न हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



घटना के बाद भड़की बयानबाजी, ब्राह्मण समाज में रोष; पुलिस से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग


गाजीपुर। जिले के करण्डा थाना क्षेत्र के बीते दिनों धरम्मरपुर जमानिया पक्का पुल पर एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। जिससे सोशल मीडिया पर एक समाज को टारगेट किया जा रहा है इसको लेकर करंडा क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा निवासी अमितेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग किया है। पत्रक में उन्होंने बताया कि कटरिया गांव में हुई एक युवती की आत्महत्या की घटना के बाद अब सोशल मीडिया पर विवाद गहराता जा रहा है। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को लेकर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया है।
बताया जा रहा है कि 14/15 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि में कटरिया गांव की एक युवती ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में थाना करण्डा में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भी भेजा जा चुका है। लेकिन घटना के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई आपत्तिजनक टिप्पणियों ने माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थना पत्र में साफ कहा गया है कि सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणियां न सिर्फ एक वर्ग विशेष को निशाना बना रही हैं, बल्कि समाज में वैमनस्य और तनाव पैदा कर रही हैं।
लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं, लेकिन किसी निर्दोष को फंसाए जाने के खिलाफ हैं। अब पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर लोगों की नजर टिकी हुई है।
इस मौके पर अरूणेश पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय, निमेष, नितीश दूबे, विपुल पाण्डेय, छत्रपति दूबे, विनय कुमार दूबे, शिवम पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026: पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस...

ख़बरें यह भी