31.1 C
Varanasi
Saturday, May 2, 2026
spot_img

गाजीपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का फूंका पुतला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जमानिया नगर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। जमानिया तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान से बिंद मोड़ तक जन आक्रोश पैदल  यात्रा में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को महिला विरोधी करार दिया। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर केजिला मंत्री पप्पू कुशवाहा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया यह अधिनियम महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार दिलाता है, लेकिन सपा-कांग्रेस अपनी संकीर्ण राजनीति के चलते इसमें बाधा डाल रहे हैं।  सैकड़ों महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। अंत मे तहसील मुख्यालय के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। मंडल  अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने स्पष्ट किया कि महिला सशक्तिकरण की राह में अड़ंगा डालने वालों को देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी। उक्त अवसर पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री माया सिंह,गुड्डी पांडे, चंदा देवी, ज्योत्सना कुशवाहा,अनिल कुमार गुप्ता,मीडिया प्रभारी संजीत यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार वृद्ध की मौत

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हाइवे औड़िहार कट पर शनिवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार वृद्व...

ख़बरें यह भी