गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हाइवे औड़िहार कट पर शनिवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार वृद्व की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार करमपुर निवासी रामकिशन राम (65) बाइक से किसी कार्य से सैदपुर जा रहे थे। जैसे ही वह औड़िहार तिराहे के पास पहुंचे, तभी बनारस की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारते निकल गया। जिससे गंभीर रुप से घायल वृद्व की मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
जरुर पढ़े







