32.4 C
Varanasi
Monday, May 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: कासिमाबाद कोतवाली पुलिस, सर्विलांस सेल व एसटीएफ की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामिया करंडा क्षेत्र का शातिर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में एक और बड़ी सफलता दर्ज करते हुए थाना कासिमाबाद पुलिस, सर्विलांस सेल गाजीपुर एवं एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपए के इनामी व कुख्यात वांछित शातिर सन्देश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। 4 मई को की गई इस कार्रवाई में अभियुक्त को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन 310 के पास, ग्राम धरवारकला क्षेत्र से दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त सन्देश चौधरी (23 वर्ष ) पुत्र मोहन चौधरी, निवासी मल्लाह पुरवा थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर है।
अभियुक्त थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0-14/2026 धारा 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस में वांछित था, जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें गाजीपुर और वाराणसी जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट, लूट, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र के लाल अभिषेक को वीपीएल में मिला मौका

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के गोसन्देपुर गांव निवासी अभिषेक गुप्ता स्व.रमाशंकर गुप्ता ने विदर्भ प्रीमियर लीग में जगह बनाई है।महाराष्ट्र...

ख़बरें यह भी