33.1 C
Varanasi
Thursday, May 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पत्रकार के पुत्र के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट, एफआईआर दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरुईन गांव निवासी एक टीवी चैनल के पत्रकार अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, अमरेंद्र प्रताप सिंह का पुत्र शिवांश अपनी बहन के साथ स्कूल जा रहा था। स्कूल के गेट पर स्थित एक जनरल स्टोर पर जब बच्चा टॉफी खरीदने के लिए रुका, तभी दुकान के मालिक ने बिना किसी ठोस कारण के 10 वर्षीय मासूम को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि दुकानदार ने बच्चे को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए वहां से डरा-धमकाकर भगा दिया। इस अचानक हुए हमले से मासूम बच्चा गहरे भय और मानसिक आघात में है। पीड़ित पिता का कहना है कि जब वे इस घटना के संबंध में पूछताछ करने और विरोध दर्ज कराने दुकान पर पहुंचे, तो आरोपी दुकानदार ने उनके साथ भी बदसलूकी की। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। जांच की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: काटने की फिराक में रखे 8 पड़वों संग तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले में अपराध और पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने बड़ी...

ख़बरें यह भी