33.1 C
Varanasi
Thursday, May 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: प्रशासन के तानाशाही रवैये से तंग जिलाध्यक्ष बैठे आमरण अनशन पर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में प्रस्तावित 6 मई को अ०भा०क्ष०महासभा युवा प्रतिनिधिमंडल के दौरे को लेकर प्रशासन ने युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह को तीन दिन पूर्व उनके ही घर में प्रशासन द्वारा नजर बंद कर दिया गया जिससे क्षुब्ध होकर वह आज सुबह सरजू पांडे पार्क में आमरण अनशन पर संगठन के लोगों के साथ  बैठ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजीपुर प्रशासन ने जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह को उनके आवास पर नजरबंद किया है। जिसके उन्हें उनके पारिवारिक मांगलिक समारोह में भी नहीं शामिल होने दिया गया है इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है। प्रशासन का तर्क है कि कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नजरबंद किए गए पदाधिकारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की तीखी आलोचना की है। जमानिया प्रभारी अमरनाथ सिंह, अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्ण तरीके से घमहापुर गांव जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने वाला था, लेकिन सरकार के दबाव में प्रशासन जनता की आवाज को दबा रहा है। किसी को उसके घर में कैद करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। घमहापुर गांव में होने वाले इस दौरे को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं तेज थीं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर फूलपुर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। फिलहाल उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह धरना समाप्त कर अपने आवास चले गए इस मौके पर मंडल महासचिव भूपेंद्र सिंह जमानिया प्रभारी अमरनाथ सिंह  ब्लॉक अध्यक्ष विनय सिंह राकेश सिंह मनिहारी ब्लॉक प्रभारी सुमित सिंह भवानी सिंह सत्यजीत सिंह पुष्कर सिंह भोलू सिंह अभिषेक राय शिवम सिंह मार्तंड सिंह आदि लोग मौजूद रहे

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: काटने की फिराक में रखे 8 पड़वों संग तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले में अपराध और पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने बड़ी...

ख़बरें यह भी