34.1 C
Varanasi
Saturday, May 2, 2026
spot_img

गाजीपुर: डीएम-एसपी की कलेक्ट्रेट में संयुक्त बैठक, बोले काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा की संयुक्त अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों एवं राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखने और पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप तय समय सीमा में हर हाल में पूरी की जाएं। कार्यों में देरी या शिथिलता पाए जाने पर सीधे जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी भी दी गई।
राजस्व कार्यों की समीक्षा में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़े मामलों का समाधान पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा आवश्यकता अनुसार आपसी समन्वय से समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारीगण, सभी थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: कौन हैं? सिकंदरपुर के ग्राम प्रधान, जिन्हें डीएम ने किया सम्मानित

गाजीपुर। जिले के करंडा विकास खंड की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के प्रधान राजेश सिंह ‘गुड्डू’ एक सक्रिय और विकासोन्मुख...

ख़बरें यह भी