34.1 C
Varanasi
Saturday, May 2, 2026
spot_img

गाजीपुर: सात बार जेल जाने वाले जांबाज़ सेनानी को नमन: दलश्रंगार दुबे की 46वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के ग्राम सभा तुलापट्टी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दलश्रंगार दुबे की 46वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया।
स्व. दलश्रंगार दुबे उन विरले सेनानियों में थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी घुटने नहीं टेके। वर्ष 1930 से 1942 के बीच आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वे सात बार जेल गए। इतना ही नहीं, दो बार अपनी पत्नी के साथ भी जेल की यातनाएं झेलीं। उनका पूरा जीवन देशभक्ति, संघर्ष और बलिदान की मिसाल रहा।
वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व और संगठन क्षमता के कारण गाज़ीपुर जनपद स्वतंत्रता आंदोलन का मजबूत गढ़ बना रहा। आज जरूरत है कि नई पीढ़ी उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और देश के लिए आगे आए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रधान शशिकांत दुबे, बृजेश मिश्रा, अमितेश मिश्रा, सुरेश लाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, आलोक, हर्ष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: CEIR से ट्रेस कर दो गुम मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद

गाजीपुर। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में बिरनो थाना पुलिस ने एक...

ख़बरें यह भी