25.1 C
Varanasi
Thursday, May 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाईक सवार महिला की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग स्थित मटेंहू चट्टी पर शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक बिरनो गांव निवासी संजय राजभर (30) अपनी सगी बहन साधना राजभर (32) पत्नी सुंदर राजभर को मऊ से दवा कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मटेंहू चट्टी के पास पहुंचे, मऊ की तरफ से गाजीपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई-बहन सड़क से करीब सात फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया गया, जहां डॉ. अंगद यादव ने साधना राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल संजय राजभर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रेलर की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई थी पति पत्नी की मौत, डीएम ने दिया 4-4 लाख का चेक

  गाजीपुर। 4 मई को आकाशीय विद्युत से ग्राम ज्ञानपुर तहसील मुहम्मदाबाद के निवासी सुकर राजभर पुत्र रामबचन राजभर...

ख़बरें यह भी