38.1 C
Varanasi
Friday, April 17, 2026
spot_img

गाजीपुर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, तीन घंटे तक हाईवे जाम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शेखपुर गांव के पास हाईवे कट पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार ईशु नट (निवासी करीमाबाद सोनहरिया) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि ईशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाईवे जाम कर दिया। यह जाम करीब साढ़े तीन घंटे, यानी सुबह 5:30 बजे से 9:00 बजे तक जारी रहा। इस दौरान वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के साथ बलिया-गाजीपुर मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। जाम के कारण एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शव उठाने नहीं दिया। लोगों ने मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की। बाद में एसडीएम और अन्य अधिकारियों के पहुंचने पर परिजनों को जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, अपहृता सकुशल बरामद

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कासिमाबाद पुलिस ने त्वरित और...

ख़बरें यह भी