27.8 C
Varanasi
Thursday, May 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: ईद पर डीएम – एसपी सड़कों पर उतरे: अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। ईद-उल-फितर को लेकर गाजीपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा खुद सड़कों पर उतरे और कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारी पुलिस बल के साथ हुए इस फ्लैग मार्च ने साफ संकेत दे दिया कि इस बार त्योहार पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा इंतजामों को परखा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए कि हर हाल में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें। प्रशासन ने साफ शब्दों में निर्देश जारी किया कि ईद की नमाज केवल निर्धारित ईदगाहों और मस्जिदों के भीतर ही अदा की जाएगी। सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज की इजाजत नहीं होगी, इसको लेकर सख्ती के संकेत भी दिए गए।
संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि की निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। वहीं अराजक तत्वों को खुली चेतावनी दी गई कि त्योहार की शांति भंग करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तय है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों और धर्मगुरुओं से संवाद कर आपसी भाईचारे और शांति के साथ ईद मनाने की अपील की।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा, एडीएम दिनेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर, उपजिलाधिकारी रविश गुप्ता, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई थी पति पत्नी की मौत, डीएम ने दिया 4-4 लाख का चेक

  गाजीपुर। 4 मई को आकाशीय विद्युत से ग्राम ज्ञानपुर तहसील मुहम्मदाबाद के निवासी सुकर राजभर पुत्र रामबचन राजभर...

ख़बरें यह भी