33.9 C
Varanasi
Tuesday, April 21, 2026
spot_img

गाजीपुर: 162 लीटर अवैध देशी शराब समेत तस्कर धराया, पिकअप भी जब्त

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बिहार राज्य में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 162 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को मौके से दबोच लिया, जबकि शराब से भरी पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी (चौकी प्रभारी कामाख्या) एवं कांस्टेबल प्रीतम कुमार शामिल थे। 20 अप्रैल की रात्रि को मुख्य सड़क से करहिया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मोड़ के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही 10 पेटी (लगभग 90 लीटर) ब्ल्यू लाईम देशी शराब तथा 08 पेटी (लगभग 72 लीटर) शाही नींबू देशी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही 22 पेटी एक्वा ब्रेव कंपनी की पानी की बोतलें भी पाई गईं, जिनका इस्तेमाल ढुलाई में किया जा रहा था।
मौके से गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक चौहान पुत्र भोला चौहान, निवासी ग्राम नवली जलालपुर, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर (उम्र करीब 21 वर्ष) के रूप में हुई है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026: पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस...

ख़बरें यह भी