32.3 C
Varanasi
Tuesday, April 21, 2026
spot_img

गाजीपुर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026: पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में 21 अप्रैल को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के सफल संचालन को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई। एसपी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर भर्ती बोर्ड के मानकों के अनुसार सख्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनुचित गतिविधि या असामाजिक तत्वों की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, केंद्र प्रभारी पुलिस, जनपदीय कंट्रोल रूम, सीसीटीवी प्रभारी, फ्रिस्किंग एवं चेकिंग प्रभारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: छेड़छाड़ व पाक्सो केस में आरोपी को कोर्ट ने सुनाया सजा

गाजीपुर। अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत...

ख़बरें यह भी