गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सैदपुर पुलिस ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ धर दबोचा, जिससे इलाके में खलबली मच गई।
26 अप्रैल को उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ भितरी बाजार में सघन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की पुख्ता सूचना पर बबुरहनी पुलिया के पास घेराबंदी की गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पिन्टू कुरैशी पुत्र हसनैन उर्फ खस्सन निवासी राजापुर उर्फ आगापुर, थाना सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 131/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड भी कम नहीं है। उस पर पहले से गैंगेस्टर एक्ट, गौ हत्या निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
जरुर पढ़े







