गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई।
मामला मु0अ0सं0 443/25 से जुड़ा है, जिसमें धारा 137(2), 351(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है।
27 अप्रैल को उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ नहर पुलिया बौरवा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर माहपुर स्टेशन के पास से वांछित बाल अपचारी को दबोच लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बाल अपचारी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जरुर पढ़े







