34.1 C
Varanasi
Monday, April 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण, गोमती नदी से प्रभावित सैदपुर क्षेत्र का लिया जायजा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोमती नदी की बाढ़ से प्रभावित सैदपुर के तेतारपुर और गौरहट गांव का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह 9:25 पर वाराणसी से रवाना हुआ और 9:35 पर तेतारपुर गांव पहुंचा। उन्होंने दोनों गांव का दो बार चक्कर लगाया और फिर 9:50 पर लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।


जिला प्रशासन को शुक्रवार शाम से ही सीएम दौरे की सूचना मिल गई थी। गोरखा स्थित जसवंत राय स्मारक इंटर कॉलेज में अस्थाई हेलीपैड बनाया गया। वहां पीएसी बल और सिविल पुलिस तैनात की गई। दमकल और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के रवाना होने तक प्रशासन सतर्क रहा।
बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के अनुसार पहली बाढ़ से बची हुई फसल भी दूसरी बाढ़ में नष्ट हो गई। धान, बाजरा और रहर की फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब स्थानीय प्रशासन को सर्वे कर किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देना है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पॉक्सो केस में वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को...

ख़बरें यह भी