20.3 C
Varanasi
Sunday, March 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र में चोरों का आतंक! पुलिस की नाक के नीचे लाखों की चोरी, गांव में दहशत, खुलासे में नाकाम थाना!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र इन दिनों चोरों का गढ़ बन चुका है। पुलिस की गश्त और दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। एक के बाद एक हो रही चोरियों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। चोर बेखौफ चोरी कर रहे हैं।
ताजा मामला थाना क्षेत्र के बयेपुर मड़ई गांव का है, जहां बुधवार की रात चोरों ने अंगद यादव के घर में धावा बोल दिया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरो ने दूसरी मंजिल तक पहुंच गए और बक्से में रखे लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जब घरवाले जागे तो अलमारी खुली और गहने गायब मिले घर में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची
पीड़ित परिवार ने बताया कि सोने-चांदी के गहनों को कंबल में लपेटकर बक्से में रखा गया था, जिसे चोर आसानी से उड़ा ले गए।
गौरतलब है कि इससे पहले चोचकपुर में भूतपूर्व सैनिक रामशंकर पांडेय के घर और दूबे मोड़ सोनहरियां मोड़ स्थित डीजे की दुकान में भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। नवागत थानाध्यक्ष के सामने यह एक बड़ी चुनौती होगी।
इस संबंध में नवागत थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने खबर लिखे जाने तक बताया कि अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। घटना संदिग्ध लग रहा है तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में हौसला बुलंद चोरों ने दिनदहाड़े महिला के घर से उड़ाए जेवरात, नकदी व मोबाइल फोन

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के विकास भवन चौराहा से बीते 24 फरवरी को हुई चोरी ने पुलिस की सक्रियत पर...

ख़बरें यह भी