30.8 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: डाउन मुंबई बांद्रा टर्मिनल ट्रेन से शराब बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



(दिलदारनगर) गाजीपुर। आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में स्टेशन पर मंगलवार को  डाउन 22971 मुंबई बांद्रा टर्मिनल का रात्रि 11:42 बजे ठहराव लेकर ट्रेन के स्लीपर कोच के शौचालय से 41.64 लीटर शराब बरामद हुआ। इस दौरान कोई पकड़ा नहीं गया। आरपीएफ निरीक्षक गणेश राणा ने बताया कि सूचना मिली कि डाउन मुंबई बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के आगे जनरेटर कार के नीचे तथा स्लीपर कोच के शौचालय में भारी मात्रा में शराब है। जिसे बिहार में चेनपुलिंग कर उतारे जाने की संभावना है। गाड़ी का स्थानीय स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से 15 मिनट का विशेष ठहराव लेकर आरपीएफ व जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या 2 पर रात्रि 11.42 बजे ट्रेन के पहुँचने पर बोगियों को चेक किया । जनरेटर कार के नीचे से तथा कोच संख्या एस 3 से शराब बरामद हुई। बरामद अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेकर लिखित शिकायत पत्र के साथ जीआरपी को अग्रिम कारवाई के लिए सुपुर्द किया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: तरांव में बवाल का खुलासा: पुलिस ने 8 वांछित महिलाओं को दबोचा

गाजीपुर। थाना रामपुर माँझा क्षेत्र के ग्राम तरांव में हुई दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज और शांति भंग की...

ख़बरें यह भी