20 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: हौसला बुलंद बदमाशों ने मारी युवक को गोली, हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। यह घटना शंकरपुर ओडराई ग्राम सभा में हुई। जानकारी के अनुसार, शंकरपुर निवासी विश्वजीत यादव (पुत्र लाहौर यादव) ओडराई से अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग के दौरान एक गोली बाइक की टंकी में लगी, जबकि दूसरी गोली विश्वजीत के दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि विश्वजीत अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित का गांव के ही एक पड़ोसी से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विश्वजीत की बुआ ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि गांव के दीना यादव और हरकेश यादव के पुत्र विशाल यादव व अजीत यादव ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही दुल्लहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: गैस सिलेंडर में लगी आग, घर का सामान जलकर राख

गाजीपुर। भदौरा ब्लॉक क्षेत्र के बारा गांव में होली के पर्व की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो...

ख़बरें यह भी