31.8 C
Varanasi
Thursday, March 5, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंडा थाने की कमान संभालते ही नवागत एसओ अशोक गुप्ता ने अपराधियों को दी दो टूक चेतावनी – “या तो सुधर जाओ, या क्षेत्र छोड़ दो!”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र में अब अपराधियों के लिए मुश्किल दिन शुरू हो गए हैं। हाल ही में करंडा थाने की कमान संभालने वाले नए थाना प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण करते ही सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसना, गोतस्करी, जुआ इत्यादि अपराध पर नियंत्रण करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

कार्यभार संभालते ही पहला संदेश – जनता की सेवा, अपराधियों पर सख्ती:

अपने पहले ही दिन नवागत एसओ अशोक कुमार गुप्ता ने थाना परिसर में स्टाफ के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को नजरअंदाज न किया जाए। उन्होंने कहा, जनता को भरोसा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, और जो भी इस शांति में बाधा डालने की कोशिश करेगा, उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा।

छवि और अनुभव:

एसओ अशोक कुमार गुप्ता इससे पहले भी जिले के रामपुर माझा थाना में सेवा दे चुके हैं। ये एक सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में कई मामलों में त्वरित कार्रवाई और अपराध नियंत्रण की मिसाल देखी जा चुकी है। इन्होंने बीते 14 नवंबर को रामपुर माझा थाना क्षेत्र के दो जुआरियों को 24 लाख 25 हजार के साथ रंगेहाथ जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया था। लोग बताते हैं कि जिले में जुआ से संबंधित अभी तक सबसे बड़ा खुलासा इनके द्वारा किया गया था। यही नहीं इनके द्वारा आई. आर 61 गैंग के शूटर राणा प्रताप उर्फ राणा सिंह को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था।


स्थानीय लोगों में जागी उम्मीद:

करंडा के नागरिकों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगेगी और पुलिस आम जनता की आवाज बनेगी।

नवागत एसओ अशोक कुमार गुप्ता का सीधा संदेश “मैं सभी अपराधियों को चेतावनी देना चाहता हूँ – या तो सुधर जाओ, या करंडा छोड़ दो। यहां अब कानून का राज होगा, डर का नहीं।”

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: गैस सिलेंडर में लगी आग, घर का सामान जलकर राख

गाजीपुर। भदौरा ब्लॉक क्षेत्र के बारा गांव में होली के पर्व की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो...

ख़बरें यह भी