21.2 C
Varanasi
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में डीएम को सौंपा पत्रक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। यादव स्वाभिमान शक्ति संगठन के बैनर तले आगामी 27 तारीख को रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी गाजीपुर को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। संगठन का आरोप है कि फिल्म में दिखाए गए कुछ दृश्य, संवाद और प्रस्तुति से यादव समाज की सामाजिक छवि को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
नेतृत्वकर्ता दिनेश सिंह यादव ने कहा कि हाल ही में प्रसारित हो रहे फिल्म के अंशों में समाज के सम्मानित वर्ग को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि फिल्म को रिलीज किया गया तो सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसी फिल्मों पर कठोर निगरानी रखी जाए और इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। समाजसेवी जरनैल यादव ने कहा कि किसी भी समाज विशेष की आपत्तिजनक या भ्रामक छवि प्रस्तुत करना निंदनीय है और इससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचता है। स्वामी सहजानंद के पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव ने भी जिलाधिकारी से शासन स्तर पर हस्तक्षेप कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की, इसे गंभीर विषय बताते हुए कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई।
प्रदर्शन में महेश यादव (जिला पंचायत सदस्य), जोगी यादव (प्रधान), अनिल यादव, विभापाल रीना यादव, धन्नो यादव, वर्षा यादव, सुनीता यादव, विवेक यादव, सोनू यादव, अशोक यादव, अजीत यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागीय योजनाओ का किया समीक्षा और दिए निर्देश

गाजीपुर। जिले के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथ न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र...

ख़बरें यह भी