गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भुड़कुड़ा पुलिस को अहम सफलता मिली है। थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/25, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 25 फरवरी को प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के चौजा खास काली माता मंदिर के पास से अभियुक्त आनन्द भारद्वाज (27 वर्ष ) पुत्र राकेश भारद्वाज, निवासी ग्राम धीरजोत, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 4000 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और पुलिस की सतर्कता एक बार फिर साबित हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव मय पुलिस फोर्स, थाना भुड़कुड़ा शामिल रहे।
जरुर पढ़े







