गाजीपुर। अविनाश कुमार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) गाजीपुर के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचक नामावली-2025 के वृहद् पुनरीक्षण में बी०एल०ओ० ऐप पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी०एल०ओ० को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है, जिसमें विकास खण्ड भॉवरकोल के ग्राम पंचायत मनियॉ के बी0एल0ओ0 राजेश् कुमार राय को प्रथम प्रोत्साहन धनराशि 10000 रू0, विकास खण्ड सादात के चकफरीद मे सुनीता देवी को द्धितीय प्रोत्साहन धनराशि 8000रू0, विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम विक्रमपुर के अजीत सिंह को तृतीय प्रोत्साहन धनराशि 6000 रू0, विकास खण्ड करण्डा के ग्राम पंचायत श्रीगंज में विन्ध्याचल प्रसाद को 3000 रू0, बिरनो के ग्राम तरछा में संजय कुमार राजभर को 3000 रू0, विकास खण्ड करण्डा के ग्राम पंचायत मानिकपुर कला में त्रिभुवन सिंह यादव को पुरूस्कार हेतु 3000 रू0, जखनियॉ के ग्राम अलीपुर मदार में मुकेश कुमार मौर्या को 3000 रू0, जखनियॉ के ग्राम परसपुर में अनिल कुमार को 3000रू0, कुल 39000 रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में बी०एल०ओ० को प्रोत्साहन की धनराशि प्रदान किया गया।
जरुर पढ़े







