31.1 C
Varanasi
Friday, April 17, 2026
spot_img

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, अपहृता सकुशल बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कासिमाबाद पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया, साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
प्रकरण के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया तथा पत्नी को फोन कर धमकी दी गई। इस संबंध में थाना कासिमाबाद पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 137(2), 351(3)/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा जांच एवं तलाश के दौरान 17 अप्रैल को उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर वांछित बाल अपचारी (उम्र लगभग 17 वर्ष) को बेदबिहारी पोखरा नहर पुलिया के पास से नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय पुलिस फोर्स, थाना कासिमाबाद शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: विकास कार्यों में अनियमितता पर तीन ग्राम सचिव निलंबित

गाजीपुर । विकास कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और सरकारी नियमों की अनदेखी के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी...

ख़बरें यह भी