41.1 C
Varanasi
Thursday, April 23, 2026
spot_img

गाजीपुर: ग्रामीणों का पावर हाउस पर प्रदर्शन: दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने से नाराज़ ग्रामीणों ने चोचकपुर पावर हाउस पर जमकर प्रदर्शन किया और करीब दो घंटे तक आपूर्ति ठप कर दी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने स्मार्ट मीटर के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपने घरों से स्मार्ट मीटर हटाकर फेंक देंगी, क्योंकि उन्हें यह व्यवस्था स्वीकार नहीं है। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता वीरेन्द्र प्रसाद ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, उसे ठीक किया जाएगा। काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और पावर हाउस को फिर से चालू कराया गया।
फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान हो सके और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।
इस संबंध में अवर अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नही उठाया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026: पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस...

ख़बरें यह भी