32.1 C
Varanasi
Tuesday, April 28, 2026
spot_img

गाजीपुर: जनपद न्यायाधीश ने वादकारियों का कराया सुलह समझौता

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को सुलह-समझौता केन्द्र में अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने हेतु  धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र में आये हुए वादकारियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। मध्यस्थ अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना गया। सुलह-समझौता के तहत आम जन मानस मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू ंिहंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा सम्बंधी विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर व नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, अधिवक्ता, मध्यस्थ अधिवक्ता व वादकारी उपस्थित रहें।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: दो दिन में हो हरे चारे की व्यवस्था: डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं...

ख़बरें यह भी