गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड मनिहारी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय, विभिन्न विभागीय अभिलेखों, योजनाओं की प्रगति एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं आई0जी0आर0एस0, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास प्लस के संवेक्षण की फिडिंग की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी के अनुसाशनहीनता एवं फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति का सही जवॉब न देने पर वेतन रोकते हुए स्पट्रीकरण मांगा गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी जखनियां को निर्देश दिया कि क्षेत्र पंचायत द्वारा कराये गये 05 कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी को 03 माह के अन्दर विकास खण्ड मनिहारी का सौर्न्दीकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण –
इसके उपरान्त जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिहारी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष, लैब तथा वार्डों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता एवं दवाओं के स्टॉक की स्थिति, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर उपस्थित मरीजो से उनके स्वास्थ्य एवं दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्टाप नर्स माधुरी सिंह, चिंता कुशवाहा को छोड़कर समस्त डाक्टर, फार्मासिस्ट, एम0ओ0वाई0सी0 सहित समस्त कर्मचारियों के अनुपस्थित पाये जाने पर त्तकाल वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित एम0ओ0वाई0सी0 का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्यवाही प्रक्रियात्मक करें। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जखनियां, खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
जरुर पढ़े







