31.1 C
Varanasi
Saturday, May 2, 2026
spot_img

गाजीपुर: सर्प के जबड़े में फंसी बकूला की चोंच, डॉक्टर सेराज खान ने जान पर खेलकर बचाई जान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर के सामने एक हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया, जहां एक सर्प बुरी तरह मौत के मुहाने पर पहुंच चुका था। एक बकूला (पक्षी) की नुकीली चोंच सर्प के जबड़े में इस कदर फंस गई थी कि वह दर्द से तड़पते हुए छटपटा रहा था। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन कोई भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
तभी मौके पर पहुंचे क्षेत्र के चर्चित डॉक्टर सेराज खान ने बिना वक्त गंवाए हालात को संभाल लिया। जान जोखिम में डालते हुए उन्होंने अपने हाथों से सर्प के जबड़े को मजबूती से पकड़ा और बेहद सावधानी के साथ फंसी हुई चोंच को बाहर निकाल दिया।
कुछ ही पलों में मौत से जूझ रहा सर्प आज़ाद हो गया और उसे नई जिंदगी मिल गई। यह साहसिक कदम देख मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और डॉक्टर की जमकर तारीफ की।
यह घटना न सिर्फ हैरान करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि असली बहादुरी वही है, जो हर जीव के लिए खड़ी हो, चाहे खतरा कितना भी बड़ा क्यों न हो।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: CEIR से ट्रेस कर दो गुम मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद

गाजीपुर। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में बिरनो थाना पुलिस ने एक...

ख़बरें यह भी