37.6 C
Varanasi
Tuesday, April 21, 2026
spot_img

गाजीपुर: सोशल मीडिया पर जातीय टिप्पणी के आरोप से तनाव, अमितेश मिश्रा और ब्राह्मण समाज के लोगों ने कई लोगों के नाम से दर्ज कराई एफआईआर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर।  जिले के थाना करण्डा क्षेत्र में बीते दिनों एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में धरम्मरपुर जमानिया पक्का पुल के नीचे शव मिला था। जिसको लेकर परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दिए थे जिसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। उसके बाद से ही मामला सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर गंभीर रूप लेता जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में पहले से ही संवेदनशील माहौल के बीच सोशल मीडिया पोस्टों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। समाजसेवी अमितेश मिश्रा और ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाने में दिए गए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अमर्यादित, भ्रामक एवं जातीय टिप्पणी की जा रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। शिकायत में जिन व्यक्तियों के नाम शामिल किए गए हैं, उनमें टीपू यादव, दीपू यादव पुत्र जीतन यादव (ग्राम सोकनी), विवेक यादव पुत्र मुन्ना यादव (ग्राम गोशंदेपुर), अजीत कुमार भास्कर, अभिषेक आजाद, प्रदीप यदुवंशी, संदीप विश्वकर्मा तथा अन्नू अनिल यादव सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन सोशल मीडिया पोस्टों के चलते क्षेत्र में रोष और तनाव की स्थिति बन रही है तथा कानून-व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।
मामले में पुलिस से मांग की गई है कि वायरल पोस्टों की गहन जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार का सामाजिक तनाव न फैल सके। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 162 लीटर अवैध देशी शराब समेत तस्कर धराया, पिकअप भी जब्त

गाजीपुर। अपराध और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने...

ख़बरें यह भी