गाजीपुर। कटरिया कांड को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कटरिया गांव में हुई घटना को लेकर तथ्यहीन, भ्रामक व गलत टिप्पणी कर अफवाह फैलाने वाले हैंडलर्स के विरुद्ध थाना करंडा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक खबर चलाने व टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस, पवन शर्मा व समाज सहित तीन ट्विटर हैंडलर्स के खिलाफ करंडा थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई हो रही है।
जरुर पढ़े







