31.1 C
Varanasi
Tuesday, April 28, 2026
spot_img

गाजीपुर: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई: खादी ग्रामोद्योग विभाग में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। खादी ग्रामोद्योग विभाग में भ्रष्टाचार का एक मामला उजागर हुआ है, जहां एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक बाबू और एक ड्राइवर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सोमवार को की गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बाबू दीप नारायण सिंह और प्रबंधक के ड्राइवर शहनवाज के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसी बीच कार्यालय प्रभारी अमिता श्रीवास्तव मौके का फायदा उठाकर फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि यह दूसरी बार है जब वह कार्रवाई के दौरान कार्यालय छोड़कर भागी हैं।

शिकायतकर्ता पुष्पा देवी ने 15 अप्रैल को डेयरी उद्योग के लिए 8 लाख रुपये के ऋण हेतु आवेदन किया था। आरोप है कि बाबू ने ऋण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 2 प्रतिशत कमीशन, यानी 16 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया। इस कार्रवाई से जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: दो दिन में हो हरे चारे की व्यवस्था: डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं...

ख़बरें यह भी