32.1 C
Varanasi
Tuesday, April 28, 2026
spot_img

गाजीपुर: कटरिया गांव पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, ग्राम पंचायत सचिवालय में पीड़ित परिवार को सौंपा 5 लाख का चेक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया गांव में समाजवादी पार्टी का चार लोगों का डेलिगेशन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचा। जिसको लेकर गांव के साथ ही साथ उसके आने जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है सभी रास्तों को बैरिकेडिंग करने के साथ ही साथ गांव के अंदर मीडिया के एंट्री पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सपा डेलिगेशन की चार सदस्य टीम को जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक‌ डाॅ ईरज राजा के साथ ही डीआईजी रेंज वाराणसी वैभव कृष्ण अपने साथ गांव के एंट्री पॉइंट से होते हुए पीड़ित परिवार को ग्राम पंचायत सचिवालय कटरिया में बुलाकर मिलाया गया। बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात की गई उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गांव के अंदर मीडिया को जाना अलाउड नहीं है।
डेलिगेशन टीम के मुखिया पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा से गाजीपुर के पुलिस लाइन में बात भी की गई उन्होंने इसको लेकर कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर 500000 रूपए का चेक पीड़ित परिवार को देना है वही सहायता राशि पहुंचने जा रहा हूं वही मिलने को लेकर कहा कि यह पुलिस प्रशासन के ऊपर निर्भर करता है राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात प्रशासन के लोगों से भी हो चुकी है। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का गाजीपुर दौरा रद्द किया गया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: दो दिन में हो हरे चारे की व्यवस्था: डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं...

ख़बरें यह भी