गाजीपुर में कानून से आंख-मिचौली खेल रहे वारंटियों पर अब पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना सैदपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। 20 अप्रैल को उप निरीक्षक वासुदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ बडेपुर गांव पहुंचे, जहां मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत फौजदारी मुकदमा संख्या 51/18, धारा 303, 504, 506 भादवि से जुड़े तीनों अभियुक्तों को दबिश देकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामसरन, रामकरन और रमपत, तीनों पुत्र जगरूप निवासी बडेपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों अभियुक्त लंबे समय से वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे थे, लेकिन सैदपुर पुलिस की सटीक रणनीति के आगे उनकी एक न चली और आखिरकार वे कानून के शिकंजे में आ ही गए।
गाजीपुर: न्यायालय के आदेश की अवहेलना पड़ गई भारी, पुलिस ने दबिश देकर तीन भाईयो को किया गिरफ्तार
जरुर पढ़े







