41.1 C
Varanasi
Thursday, April 23, 2026
spot_img

गाजीपुर: निशा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटारिया में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
उन्होंने श्री सियाराम शर्मा की 16 वर्षीय पुत्री निशा विश्वकर्मा की विगत दिनों हुई निर्मम हत्या के मामले में परिजनों से विस्तृत जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
हंसराज विश्वकर्मा ने मौके से ही संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026: पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस...

ख़बरें यह भी