37.1 C
Varanasi
Monday, April 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: धारा 163 लागू होते ही प्रशासन हाई अलर्ट, कटरिया गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू होते ही पूरा प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिले को मानो सुरक्षा के कड़े घेरे में ले लिया गया हो। हर संवेदनशील इलाके पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है।
करंडा थाना क्षेत्र सबसे ज्यादा फोकस में है। दीनापुर बाईपास पर बैरिकेटिंग के लिए पहले से ही सामान पहुंचा दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल रास्तों को सील किया जा सके। वहीं धरम्मरपुर चट्टी पर मुख्य मार्ग पर बैरिकेटिंग लगाकर आने-जाने वालों की सख्त निगरानी की जा रही है।
कटरियां गांव में सुरक्षा के इंतजाम और भी कड़े कर दिए गए हैं। यहां बैरिकेटिंग के साथ भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को पहले ही खत्म करने की तैयारी है।
प्रशासन का साफ संदेश है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिले में फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन चौकसी चरम पर है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पॉक्सो केस में वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को...

ख़बरें यह भी